पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्या को टिकट तंवर के प्रचार का पुरस्कार

विद्या को टिकट तंवर के प्रचार का पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभा चुनावमें डॉ.अशोक तंवर के क्षेत्र में काम कर चुकीं 44 वर्षीय विद्या रानी दनौदा को डॉ.तंवर की बदौलत ही नरवाना से टिकट मिला। पानीपत में गैस एजेंसी चलाने वालीं विद्या राजनीति में आने का श्रेय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तंवर को देती हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में विद्या देवी दनौदा अशोक तंवर चुनाव में सक्रिय रहीं। विद्या ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर शिक्षा हासिल की है। उनका परिवार शुरू से ही कांग्रेस से जुड़ा रहा है। पति डाॅ. श्याम लाल खाद्य विभाग पानीपत में अधिकारी हैं।

पहली बार महिलाएं आमने-सामने नरवानासीट पर पहली बार कोई महिला प्रत्याशी खड़ी हुई है। गीता के सामने भाजपा ने संतोष दनौदा को टिकट दिया है।

बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। एक बेटी दो कुलों को रोशन करती है। ज्यादा से ज्यादा स्कूल खुलवाने का काम करूंगी।\\\' -विद्या रानी