पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान राम की भक्ति में मग्न हुए भक्तजन

भगवान राम की भक्ति में मग्न हुए भक्तजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| जेतू फड़दा साडी बांह असां रुल जाणा सी, सानू कित्थे मिलदी थांह असां मर जाणा सी.. नी मैं नचणा शम दे नाल, अज मैंनू नच लेण दे समेत अन्य भजन सुनकर भक्तजन प्रभु की भक्ति में मग्न होकर झूमने लगे। पूरा पंडाल रंग बिरंगी लाइटों लड़ियों से सजाया गया था।

मौका था श्री गीता मंदिर के प्रांगण में श्री जनकपुरी सेवा समिति पानीपत द्वारा स्वामी गीतानंद महाराज की पावन छत्रछाया स्वामी अवधेशानंद महाराज के सानिध्य में श्री सीता राम विवाह उत्सव का। सोमवार को एक भजनों भरी शाम प्रभु श्रीराम एवं सदगुरु के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वीरेंद्र शाह उर्फ बुल्ले शाह रहे। समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ने शाल स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

दिल्ली से पहुंचे भजन सम्राट महावीर शर्मा ने अपनी वाणी से प्रभु भक्तों को भक्ति रस प्रवाह का आनंद प्रदान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन युधिष्ठिर शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रभु दयाल चावला, अवतार सिंह, पूरन चंद मुथरेजा, राजू चावला, सुरेश बवेजा, दर्शन बवेजा, संत कुमार अग्गी, देवेंद्र माटा, गुलशन चावला, चमन लाल मुथरेजा, गिरीश बजाज, दया नंद अग्गी, सुरेंद्र बजाज, डिंपल बवेजा, पप्पू मखीजा, गुलशन कामरा, सुनील थम्मन, संजय चावला, सूरज बवेजा, मोहन लाल गंगवानी, जुग्गी चावला, चंद्र प्रकाश चावला, दर्शन सलूजा नवीन खन्ना मौजूद रहे।

पानीपत. गीताकाॅलोनी स्थित गीता मंदिर में भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।

पानीपत | श्रीहैदराबादी रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित श्री रामलीला का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। भजन संध्या प्रभु श्री राम एवं श्री हनुमान जी की वंदना की गई। प्रधान बसंत लाल रामदेव ने बताया कि मंगलवार से रामलीला प्रारंभ होगी। इस मौके पर महासचिव किशन रेवड़ी, जवाहर जुनेजा, दिनेश खुराना, भूषण वधवा, शक्ति सिंह रेवड़ी, रमेश चुघ, किशन लाल शर्मा, जोगिंद्र खुराना, गोपी बांगा, मदन बांगा, अवतार सिंह बठला, कोटू जुनेजा, रवि आहूजा, स्वर्ण सिंह टोनी युद्धवीर रेवड़ी मौजूद रहे।