- Hindi News
- डाइट के छात्रों ने निकाली मतदान जागरुकता रैली
डाइट के छात्रों ने निकाली मतदान जागरुकता रैली
डाइट(जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान) के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मतदान रैली निकाली। डाइट की प्रधानाचार्य सरोजबाला गुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डाइट के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की ताकत के बारे बताया।
रैली असंध रोड से होते हुए, जीटी रोड लालबत्ती के बाद दीप होटल होते हुए बिशन स्वरूप कॉलोनी से घूमकर वापस डाइट में आई। रैली के अंत में डाइट प्रधानाचार्य सरोज बाला गुर ने कहा कि जिन लोगों के वोट बने हुए वह अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे।
गुर ने कहा कि आम आदमी के पास अपनी ताकत दिखाने के लिए मतदान सबसे बड़ा जरिया है। इसलिए अपने सुरक्षित भविष्य के लिए अपना मतदान करके अच्छा नेता चुनने। रैली में जगबीर घनघस, राजेंद्र कुमार चांदना, नवीन कुमार, अशोक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
पानीपत. मतदानके लिए जागरुकता रैली निकालती डाइट की छात्राएं।
समालखा | अनाज मंडी स्थित वैश्य कन्या महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को छात्राओं ने रैली निकाली। इसमें छात्राओं ने हाथ में लिए पोस्टर स्लोगन लिखी पटिकाओं के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली कॉलेज से चलकर अनाज मंडी, गुड़मंडी, रेलवे रोड से होते हुए वापस पहुंची।प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है। जहां मतदान के जरिए लोग अपने जनप्रतिनिधि को चुनते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान ही हमारी ताकत है। उसी का प्रयोग कर हम पांच सालों के बाद परिवर्तन लाते हैं। आज के समय में युवा वर्ग का अहम रोल है। इसलिए हर युवा बढ़ चढ़कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करे। आपका एक मत भी सही सरकार को बनाने में अहम रोल निभा सकता है। इस अवसर पर अनु अग्रवाल, डाॅ. आभा त्यागी, ऋतु, अमिता मौजूद रहे।