पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली करनाल बाईपास से पानीपत तक आठ लेन होगा जीटी रोड

दिल्ली-करनाल बाईपास से पानीपत तक आठ लेन होगा जीटी रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत. दिल्ली-करनालबाईपास से मुरथल, गन्नौर होते हुए पानीपत तक जीटी रोड को आठ लेन का बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने इसके लिए अनुमति दे दी है। इसके अलावा मेरठ से वाया सोनीपत, गोहाना, जींद तक की सड़क को भी नेशनल हाईवे का दर्जा दिया गया है।

यह जानकारी सांसद रमेश कौशिक ने डीआरडीए हाल में विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में दी। कौशिक ने शहरों और गांवों की सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि शहर में सफाई की निगरानी रखने के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जींद, गोहाना, सोनीपत रेलवे लाइन का निर्माण कार्य मई या जून तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही गोद लिए गए दातौली गांव में चल रहे कामों की समीक्षा की।

वहीं, अम्बाला में सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि अम्बाला-साहा-शाहाबाद, यमुनानगर-पंचकूला अम्बाला-कैथल नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने का काम जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। ये जानकारी उन्हें खुद केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र भेजकर दी है।





कटारिया ने कहा कि यमुनानगर-पंचकूला हाईवे की फोरलेनिंग के लिए पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है और वहां पेड़ों की कटाई वगैरह का काम शुरू किया जा चुका है। अम्बाला-कैथल और अम्बाला-शाहाबाद हाईवे पर भी यह काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।