मुख्यालय मेंनटेन करने के निर्देश
पानीपत. सरकारने सभी जिलों के डीसी, एसपी और एसडीएम को अपना मुख्यालय मेनटेन करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, सभी जिलों के डीसी, बोर्ड/निगमों के प्रबंध निदेशकों और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को बाकायदा पत्र भेजा जा चुका है। राज्य सरकार को जानकारी मिली थी कि कई अधिकारी अपना मुख्यालय मेंनटेन नहीं कर रहे। इसके बाद ही यह पत्र लिखा गया।
इसके अनुसार, यदि कोई अधिकारी किसी कारणवश नियुक्ति स्थल के अतिरिक्त किसी अन्य जगह पर रूकना चाहता है तो उसे सक्षम अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी।