- Hindi News
- ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या
ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या
बहुराष्ट्रीयकंपनी नेस्ले के नजदीक सोनीपत जिले के गांव जाहरी निवासी 45 वर्षीय अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक द्वारा सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
मृतक का पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी दरियाव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे उनको स्टेशन मास्टर के जरिए सूचना मिली कि नेस्ले कंपनी से कुछ आगे एक आदमी ने ऊंचाहार एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना के आधार पर वो मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ ट्रैक पर पड़ा था। जिसकी पहचान कृष्ण कुमार निवासी गांव जाहरी जिला सोनीपत के रूप में हुई।