भाजपा की नीतियों को बताया जन विरोधी
पानीपत | हरियाणापीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने भाजपा की प्रदेश सरकार की नीतियों को कर्मचारी जन विरोधी बताया। यूनियन ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के बयान की निंदा की। यूनियन ने चेताया कि सांसद ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो उनके निवास स्थान का घेराव किया जाएगा। जीटी रोड स्थित रेस्ट हाउस में शनिवार को यूनियन की बैठक जिला प्रधान सुल्तान देशवाल की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव होशियार सिंह ने किया। प्रांतीय महासचिव शीलक राम मलिक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। इस अवसर पर रामपाल शर्मा, शीशपाल मलिक, रमेश, नरेंद्र हुड्डा, जगत सिंह मौजूद रहे।