- Hindi News
- अतिक्रमण रोकने में तैयार, निगम करे कार्रवाई
अतिक्रमण रोकने में तैयार, निगम करे कार्रवाई
बाजारों की एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की बैठक, इंसार बाजार चौक तब बढ़ाई पीली पट्टी
बाजारोंको अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानदार और बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी एकजुट हो रहे हैं। तीन दिन पहले इंसार बाजार में लालबत्ती से सुखदेव नगर की तरफ जाने वाली गली तक दुकानों के आगे पीली पट्टी लगाने की पहल की थी। अब इंसार बाजार चौक तक दुकानदारों ने पीली पट्टी बढ़ा दी है।
शनिवार शाम को बाजार एसोसिएशन के प्रधानों और दुकानदारों ने बैठक भी की। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेंगे। अतिक्रमण को लेकर मानने वाले दुकानदारों पर निगम कार्रवाई करे। इसमें दुकानदारों को कोई एतराज नहीं है। हालांकि दुकानदारों द्वारा खुद लगाई गई पीली पट्टी में दुकानों के आगे बनाए स्थाई चबूतरों को छोड़ा गया है। प्रशासन को इस पर भी कार्रवाई करने की जरूरत है।
दिन में भी लगे पुलिस गश्त
बाजारमें दिन के समय भी पुलिस गश्त जरूरी है। सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक स्कूल, कॉलेज की छुट्टी का समय रहता है। बाजारों से गुजरने वाली छात्राओं के साथ अकसर बदसलूकी होती है। पुलिस गश्त से सुरक्षा भी बढ़ेगी।\\\'
-जगन बरेजा, दुकानदार,इंसार बाजार
शाह मार्केट में भी करेंगे कार्रवाई
इंसारबाजार में दुकानदारों द्वारा पीली पट्टी लगाकर अतिक्रमण रोकने का अहम कदम उठाया है। इससे शाह मार्केट में भी लागू किया जाएगा। दुकानदार एक-दूसरे की देखा-देखी अतिक्रमण करते हैं। सब सामान दुकान में रखेंगे तो अतिक्रमण से राहत मिलेगी।\\\'
-गगन सडाना, प्रधान,शाह मार्केट
दुकानों के बाहर लगने दे फड़
बाजारमें कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे फड़ लगवाते हैं। फड़ लगाने का किराया तक वसूल किया जाता है। दुकानों के आगे सड़क पर फड़ लगने से अतिक्रमण बढ़ता है। निगम इस पर कार्रवाई करे।\\\'
-जितेंद्र आहूजा, सचिव,इंसार बाजार लालबत्ती चौक
दिन में फोर व्हीलर पर लगे रोक
इंसारबाजार तंग है। बाजार में दिन में भीड़ लगी रहती है। दुकानदार अतिक्रमण हटाने में लगे हैं। प्रशासन को चाहिए कि दिन के समय में फोर व्हीलर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। वाहनों के अंदर आने से जाम की स्थिति बढ़ती है।\\\'
-विपिन कपूर, दुकानदारइंसार बाजार
अतिक्रमण से कारोबार नहीं बढ़ता
बाजारमें अतिक्रमण से भीड़ बढ़ती है और जाम लगा रहता है। दुकानों के आगे दायरा तय करना सह