- Hindi News
- बर्तन चुराने वालों की तलाश में दिल्ली में छापेमारी
बर्तन चुराने वालों की तलाश में दिल्ली में छापेमारी
पानीपत | उग्राखेड़ीमोड़ के पास स्थित कृष्णा ओवरसीज से कंटेनर में भेजे गए एक करोड़ के बर्तनों को चुराकर कंटेनर में नमक मिट्टी भरकर केन्या भेजने के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
शनिवार को पुलिस ने दिल्ली और पानीपत में कई जगह छापेमारी की। दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में भी आरोपियों के ठिकानों को लेकर पूछताछ की गई। अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। कृष्णा ओवरसीज के मालिक रमेश लखीना ने बताया कि उन्होंने तीन कंटेनर में स्टील के बर्तन केन्या के लिए भेजे थे। कंटेनर फैक्टरी से ही सील बंद होकर निकाले गए थे।