- Hindi News
- शहीदों के सम्मान में कुरुक्षेत्र में बनेगा स्मारक, सीएम को करेंगे सम्मानित : सूरी
शहीदों के सम्मान में कुरुक्षेत्र में बनेगा स्मारक, सीएम को करेंगे सम्मानित : सूरी
पानीपत | पंचनदस्मारक ट्रस्ट के जिला प्रधान राजेश सूरी ने कहा कि वर्ष 1947 से पूर्व के शहीदों की याद में कुरुक्षेत्र में स्मारक बनाए जाएंगे। ट्रस्ट की ओर से उसी परिसर में मेडिकल कॉलेज, विधवा आश्रम और गोशाला बनाए जाएंगे। इसके लिए 100 एकड़ जमीन ली जाएगी। जीटी रोड स्थित होटल में पत्रकारवार्ता में सूरी ने कहा कि इससे पहले 28 दिसंबर को सेक्टर 13-17 के मैदान में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का स्वागत किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से 11 सदस्यीय स्वागत समिति बनाई गई है, जिसमें राम चुटानी, प्रमोद विज, दिनेश नागपाल, प्रदीप रेवड़ी, नवीन गुलाटी, रमेश चुघ, राकेश भाटिया और अनिल भाटिया मुख्य रूप से शामिल हैं। बैठक में पार्षद हरीश शर्मा, विपिन चावला, बाबू भाई, संजय बतरा, जिवेश चावला, योगेश पपरेजा, पवन चुघ, अतुल चोपड़ा, भूपेंद्र शर्मा और सपन वर्धानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।