पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में कई चोरियों का होगा खुलासा

शहर में कई चोरियों का होगा खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | बरसतरोड पर अजीजुलापुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम को डकैती की साजिश रचते पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने शहर में चोरी की दस वारदात भी कबूली हैं। किला क्षेत्र, तहसील कैंप, हरिसिंह कॉलोनी, सेक्टर 11-12 आदि क्षेत्र के घरों दुकानों में इन्होंने चोरी की हैं। पुलिस रिमांड के दौरान निशानदेही करेगी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी का प्रयास करेगी। सीआईए टू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बरसत रोड पर तीन युवक संदिग्ध हालत में बैठे हैं। इंचार्ज दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी थी। अजीजुलापुर मोड़ पर बैठे दलबीर नगर कुटानी रोड पर रहने वाले आकाश उर्फ काला, महावीर कॉलोनी में रहने वाले सोनू और सैनी कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि तीनों सेक्टर 13-17 के मकान में डकैती करने की साजिश रच रहे थे।