पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव 28 को

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सिखोंके 10वें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव 28 दिसंबर को श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में संत भाई नरैण सिंह की तरफ से 18 से 28 दिसंबर तक प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।

गुरुद्वारा शाह साहिब के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नारंग ने बताया कि 27 को गुरुद्वारा पहली पातशाही से नगर कीर्तन निकलेगा। 28 को गुरुद्वारा शाह साहिब, वार्ड 9 में रात 9 बजे शुरू होने वाले कीर्तन दरबार में सरदार गुरविंद्र शाह कीर्तन कर संगतों को निहाल करेंगे।