पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधीकरण, भ्रष्टाचार से निपटना चुनौती : सोलंकी

अपराधीकरण, भ्रष्टाचार से निपटना चुनौती : सोलंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| पानीपत/ग्वालियर

अपराधीकरण,शोषण, भ्रष्टाचार आैर भाई-भतीजावाद। समाज में रहीं बुराइयों के ये चार बड़े कारण हैं। समाज के सामने आज ये चार सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। इनसे निपटने आैर समाज में बदलाव लाने के लिए जनमत की जरूरत है। इसमें मीडिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

यह बात हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने सोमवार को ग्वालियर में कहीं। राज्यपाल बनने के बाद वे पहली बार मीडिया से रू-ब-रू थे।

सोलंकी ने कहा कि बड़े-बड़े बदलाव जनमत से हुए हैं। इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है। अपराधीकरण के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने सीमा पार आतंकवाद का जिक्र भी किया। उनका कहना था कि इक्कीसवीं सदी में विकास सबसे बड़ा मुद्दा है, इसमें अपराधीकरण की कहीं कोई जगह नहीं होना चाहिए। शोषण के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जहां, जिसे जो अधिकार मिलते हैं, वहीं शोषण करने में लग जाता है। यही स्थिति भ्रष्टाचार आैर भाई-भतीजावाद की है। इस स्थिति को बदलने के लिए लोगों की सोच बदलनी होगी। मीडिया की भूमिका को लेकर श्री सोलंकी ने कहा कि आज किताबों के प्रति युवाआें की रुचि कम हो रही है लेकिन समाचार पत्र पढ़ने में उनकी रुचि है। ऐसे में समाज में बदलाव लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।