- Hindi News
- त्योहारों भरा अक्टूबर, छुट्टियां भी खूब रहेंगी
त्योहारों भरा अक्टूबर, छुट्टियां भी खूब रहेंगी
ये हैं अक्टूबर में पड़ने वाले विभिन्न पर्व
लगातार होंगी कई छुट्टियां
सीजनके सभी त्योहारों का धूम-धड़ाका इस बार अक्टूबर माह में ही होगा। इस बार यह अनोखा संयोग बना है। दशहरा, दिवाली, गोपाष्टमी, दुर्गाअष्टमी जैसे उत्सव एक ही माह में आएंगे। एक ही माह में त्योहारी सीजन का कारोबार होने से बाजार में अच्छी खरीदारी का अनुमान है।
दुकानदार इसको लेकर उत्साहित हैं और अभी से माल का स्टॉक शुरू हो गया है। छुट्टियां भी खूब होंगी। दिवाली माह के अंतिम सप्ताह में होने के कारण नौकरी पेशा लोगों को इस बार बचत करके चलनी होगी।
2 अक्टूबर : दुर्गाअष्टमी, नवरात्रों के अंतिम चरण में श्रद्धालु कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराएंगे एवं भंडारे लगाएंगे।
3अक्टूबर : दशहरा,इस बार नवमी और दसवीं एक ही दिन मनेगी। दशहरा पर शहर में चार जगह रावण दहन होगा।
6अक्टूबर : ईद-उल-जुहा,शहर में मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है। बकरीद इस दिन मनाई जाएगी। इस मौके पर तीन दिनों तक बकरों की कुर्बानी दी जाती है।
7अक्टूबर : शरदपूर्णिमा, शरद पूर्णिमा के बाद से कार्तिक स्नान एवं महोत्सव शुरू हो जाता है। मंदिरों में शरद पूर्णिमा की खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा एवं पूजा होगी।
8अक्टूबर : चंद्रग्रहण, चंद्र ग्रहण काल 3:55 बजे से 6:04 बजे तक रहेगा।
11अक्टूबर : करवाचौथ,शादीशुदा महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखेंगी। चंद्रोदय शाम के 8:16 बजे होगा।
15अक्टूबर : अहोईअष्टमी, महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु समृद्धि के लिए रखेंगी व्रत।
17अक्टूबर : तुलासंक्रांति, मौसम में बदलाव का देगी संदेश।
21अक्टूबर : धनतेरस,भगवान धन्वंतरि जयंती पर बाजार में सोने, चांदी और बर्तन की खरीदारी का विशेष संयोग।
22अक्टूबर :हनुमान जयंती, हनुमान जयंती पर मंदिरों में भंडारे लगेंगे और पूजा होगी। छोटी दीवाली भी मनेगी।
23अक्टूबर : दीपावली,महालक्ष्मी पूजन होगा और लोग घरों में दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे। हेमंत ऋतु भी शुरू होगी।
24अक्टूबर : गोवर्धनपूजा एवं अन्नकूट पर्व, घरों में लोग गोवर्धन पूजा करेंगे। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बंटेगा।
25अक्टूबर: भाईदूज, बहने अपने भाईयों की सलामी और सुख-समृद्धि की दुआ मांगेंगी।
29अक्टूबर : सूर्यषष्ठी डाला छठ, बिहार में इसका विशेष महत्व है। यहां भी बिहारी लोग यह उत्सव मनाए