पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक 32 फाॅर्म ले गए, नामांकन एक भी नहीं

अब तक 32 फाॅर्म ले गए, नामांकन एक भी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | नामांकनका तीसरा दिन भी खाली बीत गया। पानीपत के चारों विधानसभा सीटों पर अभी तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है।

श्राद्ध पक्ष होने के कारण 25 सितंबर से ही नामांकन होने की संभावना है। वैसे, सभी विधानसभा के लिए बनाए गए नामांकन स्थल से उम्मीदवार फाॅर्म जरूर ले जा रहे हैं। बीते तीन दिनों से सभी नामांकन स्थलों पर कर्मचारी सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक बैठ रहे हैं। पानीपत ग्रामीण से अब तक सबसे अधिक 19 प्रत्याशी नामांकन का फाॅर्म ले जा चुके हैं। वहीं शहरी विधानसभा सीट से सबसे कम 6 प्रत्याशियों ने फाॅर्म लेने में रुचि दिखाई है। वहीं इसराना विधानसभा से सोमवार तक 7 उम्मीदवारों ने फाॅर्म लिए। इसमें भाजपा के प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार भी शामिल हैं। उम्मीद यही जताई जा रही है कि 24 सितंबर तक सभी प्रत्याशी फाॅर्म की सारी औपचारिकता पूरी कर लेंगे। इसके बाद नवरात्र शुरू होने वाले दिन 25 सितंबर से प्रत्याशी नामांकन शुरू करेंगे।

वोट है अपना अिधकार, अवश्य करें मतदान

पानीपत. मतदानके लिए जागरूकता रैली निकालतीं डाइट की छात्राएं। (संबंधितसमाचार पेज 18 पर )