- Hindi News
- लालबत्ती चौक से रामलाल चौक तक नो पार्किंग जोन
लालबत्ती चौक से रामलाल चौक तक नो-पार्किंग जोन
पानीपत | जिलाधीशअजित बालाजी जोशी ने यातायात को सुचारू रखने के लिए लालबत्ती चौक से मॉडल टाउन रामलाल चौक तक के क्षेत्र को नो-पार्किंग जोन घोषित किया है। सुबह 7:00 बजे से रात के 10:30 बजे तक यह नियम लागू रहेंगे। इसके अंतर्गत लालबत्ती से लेकर रामलाल चौक तक किसी प्रकार की दुर्घटना जानमाल हानि को रोकने के लिए रिक्शा, आॅटोरिक्शा, कॉमर्शियल वाहनों तथा सवारी वाहनों के अनधिकृत स्थानों पर रुकने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।