पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि पूजन झंडा रस्म के साथ श्री राम लीला मंचन

भूमि पूजन झंडा रस्म के साथ श्री राम लीला मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोभा यात्रा में भगवान राम क्रिकेट खेलते हुए।

पानीपत | श्रीराम सेवा दल द्वारा संचालित श्री राम लीला का 44वां मंचन भूमि पूजन झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ। सेवा दल हर वर्ष परंपरागत तरीके से श्री रामलीला का मंचन करता रहा है। बरसत रोड स्थित श्री राम धर्मशाला में श्री राम सेवा दल द्वारा संचालित श्री राम लीला का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज सेवी हरीश ने भूमि पूजन झंडा रस्म को पूरा किया। अश्वनी भाटिया ने रिबन काटी। रामलीला का निर्देशन जगन्नाथ टुटेजा करेंगे। श्री राम लीला मंचन के पहले दिन श्री राम ने धरती पर जन्म का मंचन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों ने श्री राम लीला जन्म के मंचन का आनंद उठाया। इस अवसर पर प्रधान तिलक राज, अविनाश, खुशहाल छाबड़ा, नरेश आनंद, भूषण, हरबंस आनंद, सुंदर वधवा, पूर्ण मुगलानी सुभाष पुनानी मौजूद रहे।