पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झोटा बुग्गी से शुरू हुई शोभायात्रा अब रथों पर

झोटा बुग्गी से शुरू हुई शोभायात्रा अब रथों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकअरसा पहले भगवान श्रीराम जी की शोभायात्रा झोटा-बुग्गी लोकगीतों के साथ श्री राम लीला शुरू होने के साथ ही दशहरा पर्व तक रोजाना निकलती थी। समय बदलने के साथ रीति रिवाज तो जरूर बदले, लेकिन धार्मिक मान्यताएं आस्था आज भी बरकरार है।

{श्रीरामलीला कमेटी देवी मंदिर

श्रीरामलीला कमेटी देवी मंदिर ने सबसे पहले दशहरा पर्व श्री देवी मंदिर में मनाना शुरू किया था। शुरू में भगवान श्रीराम जी की शोभायात्रा झोटा-बुग्गी लोकगीतों के साथ श्री राम लीला शुरू होने के साथ ही दशहरा पर्व तक रोजाना निकाली जाती थी। समय बदलने के साथ रीति रिवाज तो जरूर बदले, लेकिन धार्मिक मान्यताएं आज भी बरकरार है।

प्रधान गौतम राज सिंगला ने बताया कि कमेटी की स्थापना 1956 में अग्रवाल वैश्य समाज पंचायत के अंतर्गत हुई थी। श्री राम लीला कमेटी ने 1970 में अग्रवाल वैश्य पंचायत से अलग होकर अपना विधान स्थापित किया। झोटा-बुग्गी में निकलने वाली शोभायात्रा का स्वरूप बदलकर रथों में गया। वर्ष 2014 में श्री राम लीला कमेटी अपना 145वां धर्म प्रचार महोत्सव मना रही है।

श्री सनातन धर्म सभा दशहरा कमेटी

श्रीसनातन धर्म सभा दशहरा कमेटी की स्थापना 1967 में हुई थी और 1968 में दशहरा पर्व श्री रामलीला मंचन शुरू किया गया था। प्रधान तरूण गांधी ने बताया कि इस बार बाहर से पहुंचने वाले स्वरूप झांकियां देवी देवताओं के रूप धारण करने वालों के लिए विशेष रूप से सुंदर चौकियां बनाई जाएगी।

श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड, पानीपत

कमेटीकी स्थापना 2009 में हुई थी। 2010 में सेक्टर-13/17 में दशहरा पर्व मनाना शुरू किया। 2011 में शहर में सबसे सीसीटीवी कैमरे लगवाने की परंपरा शुरू की। इसी परंपरा को अन्य कमेटियों ने भी अपनाया। मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि इस बार विशेष बात यह होगी कि 20 मुख्य वेलकम गेट लगाए जाएंगे।