पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अद्‌भुत योग : इस बार गुरु प्रभाव में शुरू होंगे शारदीय नवरात्र

अद्‌भुत योग : इस बार गुरु प्रभाव में शुरू होंगे शारदीय नवरात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्र 25 सितंबर, गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इस वर्ष नवरात्रों में अद्भुत योग निर्मित हो रहे हैं। गुरुवार का कारक ग्रह गुरु इस समय उच्च राशि कर्क में स्थित है। साथ ही, शनि भी तुला राशि में उच्च का बना हुआ है।

इससे पहले उच्च गुरु के योग में नवरात्र 2002 में थे, लेकिन उस समय शनि उच्च का नहीं था। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर-12 के पुजारी पंडित रामप्रकाश पाठक ने बताया कि उच्च गुरु के साथ नवरात्रि का योग 12 वर्ष बाद बना है। नवरात्र गुरुवार से शुरू होने पर गुरु-शनि के उच्च होने से यह कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण रहेगा शनि एवं गुरु, दोनों ग्रह मैत्री भाव रखते हैं। दोनों ग्रह निर्माण करते है। गुरु ज्ञान का निर्माण करता है और शनि दंड का कारक ग्रह है। देश के लिए नवरात्र का यह योग फायदेमंद रहेगा। आने वाले वर्षों यह योग फिर 2073 में निर्मित होगा।

{मेष- शनिकी पूर्ण दृष्टि एवं चौथा गुरु होने से लाभ-हानि बराबर रहेंगे। इस राशि वाले नवरात्र में काली मां की अराधना करें, सब कामना पूर्ण होगी।

{वृषभ-आपज्यादा जज्बाती हो सकते हैं एवं कभी-कभी अपनी ही तारीफ करने में इतने खो जाएंगे कि सामने वाला आपसे बोर हो सकता है। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। नवरात्रों में सरस्वती जी की अराधना करें एवं इस नवरात्रि घर में मोरपंख रखें।

{मिथुन-आपकेजीवन में अनुशासन भंग होने का भय है। आप अच्छे ढंग से कार्य की शुरुआत करेंगे, किंतु वह पूरा नहीं हो पाएगा। उधार लेकर कार्य नहीं करें। नवरात्र में मां काली को सिंदूर एवं नींबू की माला अर्पित करें।

{कर्क-यहनवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। किसी बड़े कार्य को करने के लिए आप अग्रसर होंगे और सफलता भी मिलेगी। नवरात्रों में महालक्ष्मी को लाल रंग के पुष्प माला अर्पित करें।

{सिंह-आपकीराशि से शनि तृतीय एवं गुरु द्वादश रहेगा। यह समय कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। अपनी उम्र से बड़ों के प्रति आदर भाव बनाए रखें। बड़ों की मदद से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नवरात्र में मां दुर्गा का पूजन करें एवं तीन वर्षीय बालिका को वस्त्र दान करें।

{कन्या-गुरुएकादश एवं शनि द्वितीय रहेगा। साथ ही, राहु आपकी राशि में ही स्थित है। इस कारण किसी बड़े कार्य के बनने के आसार बन रहे हैं। तीन से नौ वर्ष तक की बालिकाओं को अष्टमी के दिन सात्विक भोजन कराएं।

{तु