पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश पर 86 हजार करोड़ का कर्ज : दुष्यंत

प्रदेश पर 86 हजार करोड़ का कर्ज : दुष्यंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | बापौलीमें कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार के इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री उनके परिवार पर जमकर वार किए, वहीं पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने ग्रामीणों से ताऊ देवी लाल के कर्ज को चुकाने की बात कही। इससे पहले दोनों नेताओं को हरी पगड़ी बांधकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश पर 86 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है। इस कारण प्रदेश में पैदा होने वाला बच्चा भी तीस हजार का कर्जदार होता है। प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। साल में 18 हजार से ज्यादा महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज होते हैं। इसके अलावा सांसद ने 25 सितंबर को जींद में ताऊ देवी लाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि समारोह में सपा मुखिया मुलायम सिंह, पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, आंध्र प्रदेश सीएम चंद्र बाबू नायडू, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान कई लोगों ने इनेलो का दामन थामा। इस पर दुष्यंत ने उनको मान सम्मान का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर इनेलो प्रत्याशी रामभतेरी, पानीपत ग्रामीण प्रत्याशी निशान सिंह मलिक, जिला प्रधान सुरेंद्र कालखा, महासिंह, ब्रह्मपाल रावल, सुभाष पंडित, लेखराज खट्टर, रामपाल चुलकाना, जितेंद्र जागलान, जेपी बैनिवाल, प्रवीन दिवाना, रामकुमार सहरावत, महेंद्र पसीना, धर्मेंद्र पावटी मौजूद रहे।

सनौली. बापौलीअनाजमंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दुष्यंत चौटाला, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना और समालखा इनेलो प्रत्याशी रामभतेरी