पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैग झपटने का आरोपी गिरफ्त में

बैग झपटने का आरोपी गिरफ्त में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सिटीपुलिस ने शनिवार को रेलवे रोड के पास दुकानदार से बैग झपटकर भागने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कृष्ण उर्फ अरशद निवासी संत नगर के तौर पर हुई। आरोपी का दूसरा साथी निवासी सैनी कॉलोनी हरविंद्र उर्फ मोनी पुत्र ब्रह्म सिंह अभी उपचाराधीन है।

मॉडल टाउन में रहने वाले सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि वह देवीलाल काम्प्लेक्स में भंडारी गैसीज के नाम से मेडिकल गैस की शॉप चलाते है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर जाने को तैयार थे। इस दौरान एक युवक आया और उसका बैग झपटकर भाग गया। युवक ने भागकर 50 मीटर की दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन दुकान पर काम करने वाले अनिल ने हिम्मत दिखाते हुए बैग झपटने वाले को पकड़ लिया। आरोपी ने अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी थी। हरविंद्र अभी उपचाराधीन है।