- Hindi News
- कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र पर मामला दर्ज
कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र पर मामला दर्ज
>पेज 6
>पेज 2
िवधानसभा चुनाव
विकास का मुद्दा नहीं, यहां शहर के मिजाज का मामला
किसानों की लागत पर मुनाफा नहीं दिया तो दूंगा धरना : सीएम
पानीपत/रोहतक | विधानसभाचुनाव के लिए प्रचार के जोर पकड़ते ही बड़े नेताओं की रैलियों का शेड्यूल तय हो गया है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर को भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रैलियां करने रही हैं। सोनिया उस दिन सिरसा महम में चुनावी सभाएं करेंगी, जबकि मोदी की रैलियों के लिए जगह फाइनल नहीं हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने मोदी के चुनावी दौरों को फाइनल करने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आरएसएस के संघ कार्यवाहक सुरेश सोनी ने सोमवार शाम को रोहतक में संघ प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में आरएसएस नेता अरुण, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के अलावा प्रदेश के संगठन मंत्रियों समेत 28 पदाधिकारी मौजूद थे। घंटेभर चली बैठक में मोदी की रैलियों के लिए 4, 5 7 अक्टूबर की तारीख तय की गई।
दुग्गल का प्रचार वाहन पकड़ा |फतेहाबाद जिले की रतिया विस सीट पर चुनाव आयोग की टीम ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल का प्रचार वाहन पकड़ा। तहसील कार्यालय परिसर में दस्तावेज चेक करने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया।
कुरुक्षेत्रमें 18 काे नोटिस : लाडवामें गैर निर्धारित स्थानों पर फ्लैक्स, होर्डिंग और पेंटिंग करने पर भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार कांग्रेस उम्मीदवार कैलाशो सैनी सहित 18 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उधर, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिश पर गुड़गांव जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 12 प्रत्याशियों को पेड न्यूज के नोटिस जारी किए हैं। इनमें सोहना बादशाहपुर से कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी शामिल हैं।
चंडीगढ़| 360उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र रद्द किए गए। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि कुल 1925 उम्मीदवारों के नामांकन-पत्रों की छंटनी के बाद राज्य की 90 सीटों के लिए 1565 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। इनमें से 1403 पुरुष और 162 महिला कैंडीडेट हैं। सबसे कम 7 उम्मीदवार शाहाबाद सीट और सबसे अधिक 40 उम्मीद