धान खरीद के लिए सात निरीक्षक नियुक्त
पानीपत | डीसीअजित बालाजी जोशी ने आदेश जारी कर 1 अक्टूबर से अनाज मंडियों में धान और बाजरा की आवक को देखते हुए 7 अधिकारियों को मंडियों में निरीक्षण के लिए नियुक्त किया है। तहसीलदार पानीपत को पानीपत बाबरपुर, तहसीलदार समालखा को समालखा, नायब तहसीलदार मतलौडा को मतलौडा उरलाना कलां, डीडीपीओ पानीपत को नौल्था, जीएम पानीपत को बापौली, तहसीलदार पानीपत को बाबरपुर, तहसीलदार इसराना को इसराना नौल्था, बीडीपीओ इसराना को अहर छिछड़ाना, जीएम रोडवेज को बापौली सनौली, बीडीपीओ पानीपत को बबैल में निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है। एमडी शूगर मिल अजय चौपड़ा को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया है। सभी अधिकारी धान और बाजरा की उठान प्रबंधन और अन्य सभी समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तरदायी होंगे। ये सभी अधिकारी मंडियों का निरीक्षण कर रोज अपनी रिपोर्ट शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन को भेजेंगे।