पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई से पहले जीवन को जानना जरूरी : डॉ. अरोड़ा

पढ़ाई से पहले जीवन को जानना जरूरी : डॉ. अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंक फूड, धूम्रपान और प्रदूषण से बढ़ रही बीमारी

एसडीकॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पढ़ाई से पहले जीवन को जानना और उसे समझना जरूरी है। शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य अच्छी नौकरी पाना ही नहीं, वरन सच्चा ज्ञान एवं जागरूकता लाना है।

कॉलेज में विश्व हृदय दिवस पर अायोजित सेमिनार में डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अच्छी शिक्षा हमें सही दिशा दिखाती है। इसलिए हमें हर विषय का ज्ञान होना चाहिए। सेमिनार में महाविद्यालय के विज्ञान विभाग के छात्रों ने भाग लिया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्रों को स्वास्थ्य एवं विज्ञान के प्रति जागरूक किया। प्रिंसिपल डॉ. अनुपम अरोड़ा \\\"एेबट\\\' दवा कंपनी के निर्माता हरीश अरोड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डाॅ. अरोड़ा ने कहा कि दुनिया में सम्मान पूर्ण व्यक्ति को ही मिलता है तथा ऐसे ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग बसता है। शरीर को चुस्त रखने लिए हृदय की अहम भूमिका होती है। आज के खानपान के कारण लोगों में हृदय शुगर की बीमारी विकराल रूप धारण कर चुकी है।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि जंक फूड, धूम्रपान और प्रदूषण से हृदयाघात की बीमारी लगातार बढ़ रही है। शरीर में ऊर्जा एवं आक्सीजन देने का कार्य हृदय करता है। थोड़ी-सी परेशानी हार्ट अटैक को बढ़ावा देती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने खानपान को नियंत्रित एवं संयमित रखना चाहिए। इस मौके पर प्रो. राकेश सिंगला और प्रो. मुकेश गुप्ता ने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ आगे भी इस पर व्याख्यान देंगे। इस दौरान डाॅ. रवि कुमार, डाॅ. राहुल जैन, डाॅ. एसके वर्मा, प्रोफेसर राजेश कुमार प्रो. नागेश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

पानीपत. एसडीकाॅलेज में सेमिनार के दौरान उपस्थित विद्यार्थी।

पानीपत. एसडीकाॅलेज में आयोजित सेमिनार में अपने विचार रखते प्रिंसिपल डाॅ. अनुपम अरोड़ा।