- Hindi News
- आर्य पीजी कॉलेज ने आईबी कॉलेज को 9 विकेट से हराया
आर्य पीजी कॉलेज ने आईबी कॉलेज को 9 विकेट से हराया
शतरंज में सीआरएम कॉलेज हिसार को गोल्ड
पानीपत | आर्यपीजी कॉलेज पानीपत के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत हो रही इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम मैच सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज पानीपत आईबी पीजी कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने आईबी कॉलेज की टीम पर 9 विकेट से जीत दर्ज की। अब अगले राउंड में आर्य पीजी कॉलेज का मुकाबला दयाल सिंह कॉलेज, करनाल के साथ करनाल में ही 1 अक्टूबर को होगा।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस शानदार जीत के लिए टीम को बधाई दी और क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को अगले राउंड के लिए शुभकामनाएं दीं।
आईबी पीजी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 71 रनों पर सिमट गई। आर्य पीजी कॉलेज की तरफ से दिलथाम अकबर ने तीन-तीन विकेट सुनील ने 2 विकेट लिए।
आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने महज 10 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गौरव ने 28, जयवीर ने 22 और रणदीप ने 17 रन बनाए। इस मौके पर प्रो. नरेश सैनी, कोच राजेश टूर्ण, कोच वीरेंद्र लठवाल, श्रवण कुमार और विजेंद्र देसवाल मौजूद रहे।
पानीपत. आर्यकाॅलेज में शतरंज स्पर्धा में दिमागी कसरत करते प्रतिभागी।
पानीपत | आर्यपीजी कॉलेज पानीपत के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत हो रही इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पॉल (सी) में 13 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सीआरएम जाट कॉलेज हिसार ने प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड जीता। जीअाईएमटी कनिप्ला द्वितीय एमएलएन कॉलेज यमुनानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. जगदीश गुप्ता ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शारीरिक विभाग अध्यक्ष नरेश सैनी, शतरंज एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव, राजा तोमर, मामनी सैनी राजेश टूर्ण मौजूद रहे।