- Hindi News
- भाजपा को नीति के आधार पर नहीं मिलेंगे वोट: हुड्डा
भाजपा को नीति के आधार पर नहीं मिलेंगे वोट: हुड्डा
सिरसा. प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
िटकट पर सवाल टाल गए सीएम
विरोध की राजनीति
कांग्रेसियोंका एक दल दिल्ली पहुंचा, प्रदेश प्रभारी शकील अहमद से मुलाकात की
िटकट देने की मांग, भाजपा से जुड़ी गतिविधियों के सबूत दिए
पानीपत शहर से संभावित कांग्रेसी उम्मीदवार बुल्लेशाह और ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी ढांडा का भी विरोध शुरू
भास्कर न्यूज | सिरसा
लोकसभाचुनावों में अपनी हार की वजह िभतरघात बताने वाले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा- अबकी बार चुनाव से पहले ही ऐसे लोगों का इलाज कर दूंगा। साथ ही िटकट बंटवारे में मची खींचतान के बीच उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, फैसला पार्टी हाईकमान विधायक ही करेंगे। कोई विशेष व्यक्ति नहीं। तंवर शनिवार को सिरसा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की 8-9 बैठक हो चुकी है। हजारों ने आवेदन किया है। िटकट के लिए कुछ नाम फाइनल हो चुके हैं।
टिकट वितरण पर हुड्डा से मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा, \\\"सीएम को अपनी बात को रखने का हक है और मुझे अपनी। स्क्रीनिंग कमेटी और हाईकमान को फीडबैक देने का अधिकार सबको है। सीएम ने किसी को टिकट देने की घोषणा की है तो यह उनकी इच्छा है। मेरी भी कुछ इच्छाएं हैं। मगर अंतिम निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी ही करेगी।\\\' तंवर ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी में दो बार से ज्यादा चुनाव हारने वालों को टिकट देने पर समीक्षा कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार युवाओं-महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा िटकट दिलाएंगे। पार्टी नए चेहरों को आगे आएगी। एक अन्य सवाल पर वे बोले- शारदा जैसे भूले-भटके कई और नेता हैं।
भरोसा >इस बार युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाएंगे
सफाई >िटकट बंटवारे में हुड्डा को अपनी बात रखने का हक और मुझे अपनी
दावा >कांग्रेस लगाएगी हैिट्रक, सीएम का फैसला हाईकमान-विधायक करेंगे
गुड़गांव | मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा की नीतियों की जमकर आलोचना की। शनिवार को गुड़गांव की एक सभा में हुड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी को महत्वकांक्षी बताया। कहा-\\\"लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली शिकस्त और भाजपा को जीत के कारणों को उन्होंने खुद समीक्षा की थी। भाजपा केवल मोदी की झूठी हवा