- Hindi News
- गली नंबर 7 में पड़ा मिला मशीन ऑपरेटर का शव
गली नंबर 7 में पड़ा मिला मशीन ऑपरेटर का शव
पानीपत | देवपुरीकॉलोनी की गली नंबर सात में शाम को एक शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान कॉलोनी में ही रहने वाले 32 वर्षीय राकेश कुमार के तौर पर हुई है। वह एक फैक्टरी में पावर लूम मशीन चलाता था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। राकेश कुमार देवपुरी कॉलोनी में अपनी प|ी पांच बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार शाम को राकेश घर से निकला था। कुछ देर बाद राहगीरों ने परिजनों को राकेश का शव गली में पड़ा होने की सूचना दी।