पानीपत। डाक विभाग के उपभोक्ताओं को अब पार्सल भेजने के बाद उसकी लोकेशन की चिंता नहीं रहेगी। विभाग ने यह हाईटेक सुविधा देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पार्सल भेजने के बाद उपभोक्ताओं को चिंता रहती थी कि वह निर्धारित समय पर पहुंचेगा भी या नहीं। किसी कारण पार्सल लेट की स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती थी। कई-कई चक्कर लगने के बाद भी मया का समाधान नहीं हो पाता था। अब इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने हाईटेक प्रणाली का सहयोग लेगा। इससे घर बैठे पार्सल भेजने वाला और प्राप्त करने वाला डाक विभाग की वेबसाइट पर जाकर पार्सल का स्टेटस जा सकेगा।
डाक विभाग देगा पार्सल कोड : अबपार्सल भेजने वाले को डाक विभाग की ओर से एक कोड मिलेगा। इस कोड के माध्यम से डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर डालकर उपभोक्ता अपने पार्सल का स्टेटस जान सकेगा।
^विभाग उपभोक्ताओं बेहतर सुविधाएं देने के लिए तत्पर है। पार्सल का भी स्टेटस जानने की सुविधा देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसे जल्दी ही शुरू किया जाएगा।
-फूल सिंह, सहायक अधीक्षक डाक, पानीपत
पहले चरण में मिली सफलता
डाक विभाग के माध्यम से उपभोक्ता 35 किलो ग्राम वजन तक पार्सल भेज सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को 1 किलोग्राम के लिए 35 रुपए देने होंगे। इससे पहले विभाग ने स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री की लोकेशन जाने के लिए पहले चरण यह सुविधा शुरू की थी। काफी हद तक सफलता मिलने के बाद अब दूसरे चरण में इसे विस्तार देते हुए पार्सल की लोकेशन पता करने के लिए भी पूरी तैयारी कर ली है।