- Hindi News
- थर्मल में नो डिमांड, इधर बिजली की किल्लत
थर्मल में नो डिमांड, इधर बिजली की किल्लत
पानीपतथर्मल पावर स्टेशन की यूनिटों को नो डिमांड की वजह से बंद किया गया है। वहीं क्षेत्र में बिजली की किल्लत है। गांव नौहरा, ज्योति नगर, सौदापुर, रामनगर, सुताना, दत्ता कॉलोनी में लोगों को दिन में सिर्फ तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं मिल पाने के कारण ठीक से पानी सप्लाई भी नहीं हो पा रहा है।
थर्मल के चीफ इंजीनियर ऑप्रेशन-1 बीबी बंसल ने बताया कि डिमांड के हिसाब से यूनिटों को चलाया और बंद किया जा रहा है।