हिंदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
पानीपत . ज्ञानमानसरोवर में लगे शिविर में रक्तदान करते लोग।
पानीपत| प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित स्थान गांव थिराना के पास ज्ञान मानसरोवर में ब्रह्माकुमारी लायंस क्लब पानीपत के सौजन्य से हिंदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव पानीपत के विभिन्न सेवा केंद्रों से आए ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों लायंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष डाॅ. बीबी शर्मा ने कहा कि हमें अपनी भाषा, संस्कृति परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। उन्हें हिंदी को गहराई से समझना चाहिए। इस अवसर पर बीके सरला, अमृत राकेश बहन भी उपस्थित रहीं।