पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रैंडली क्रिकेट मैच में सैनी समाज संगठन जीता

फ्रैंडली क्रिकेट मैच में सैनी समाज संगठन जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत . सैनीसमाज विकास संगठन टीम के विजेता खिलाड़ी।

पानीपत | वार्ड-11स्थित सर्कस ग्राउंड में रविवार को पीवीएस एजुकेशनल ग्रुप सैनी समाज विकास संगठन के बीच क्रिकेट फ्रैंडली मैच खेला गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामरतन शर्मा ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में सैनी समाज विकास संगठन की टीम विजयी रही। वहीं मैन आॅफ मैच मोहम्मद अलीम को चुना गया। रामरतन शर्मा ने कहा कि इस तरह के मैच का आयोजन करते रहने चाहिए। ऐसे मैच खेलने से भाईचारे की भावना बढ़ती है। वहीं अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि खेल केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि हमारे दिमाग को भी स्वस्थ रखता है। इस अवसर पर मदन माेहन, सेवाराम, बलजीत, प्रवीण, संदीप, कपिल, विक्की, ब्रिजेश, महावीर गाेयल अजय शर्मा मौजूद रहे।