अंजलि मिस फ्रेशर और रवि मिस्टर फ्रेशर
पानीपत . आर्यपीजी काॅलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में डांस करतीं छात्राएं।
पानीपत| आर्यपीजी काॅलेज में रविवार को मेडिकल द्वितीय तृतीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने ग्रुप एकांकी नृत्यों और नाटक का मंचन किया। जूनियर छात्रों भी फिल्मी गानों पर खूब थिरके। इस मौके पर बीएससी प्रथम वर्ष की अंजलि मिस फ्रेशर और रवि कुमार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। तनु को पर्ल आॅफ पार्टी निशा को इवनिंग स्टार का खिताब दिया गया। मुकेश को मिस्टर पर्सनालिटी अनु को मिस गार्जियंस चुना गया। इस अवसर पर डाॅ. रानी रजनी, अलीशा, शिवानी, प्रो. सुदेश, रीतिका, नीलम, कविता तनेजा, अंतिम, सोनिया, निधि, मोनिका, नितेष, पूजा, विनित गर्ग उपस्थित रहे।