- Hindi News
- गुरुद्वारा शाह साहिब का सालाना यज्ञ समागम कल से
गुरुद्वारा शाह साहिब का सालाना यज्ञ समागम कल से
पानीपत | गुरुद्वाराशाह साहिब वार्ड-9 का 3 दिवसीय 67वां सालना यज्ञ समागम 10वीं पर्व 16 सितंबर से शुरू होगा। विभिन्न गुरुद्वारा सभाएं एवं कीर्तनी जत्थे शबद कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगी। गद्दीनशीन गुरविंदर सिंह मीडिया प्रभारी जितेंद्र नारंग ने बताया कि 16 को सुबह 9 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीअखंड साहिब से होगा। 17 को शाम 7 से 11:30 बजे तक महान कीर्तन दरबार होगा। 18 को संपूर्णता अखंड पाठ साहिब जी होगा।