- Hindi News
- सतगुरु कबीर चौरा मंदिर वार्ड 8 की दीवार गिरी
सतगुरु कबीर चौरा मंदिर वार्ड-8 की दीवार गिरी
पानीपत . किलाचौक के पास गिरी हुई दीवार को दिखाते संदीप कुमार।
भास्कर न्यूज|पानीपत
सतगुरुकबीर चौरा मंदिर वार्ड-8 की दीवार गिरने से आस-पड़ोस के लोग सहम गए। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। वहीं अधिकारियों ने इस बारे अनभिज्ञता जताई।
किला के पास स्थित सतगुरु कबीर चौरा मंदिर वार्ड-8 की दीवार शुक्रवार को गिर गई। संदीप, निटू, साहिल कुलदीप ने बताया कि मंदिर की दीवार लंबे समय से कंडम हो चुकी थी। इस बारे में पहले भी कई बार मंदिर सभा से बात की थी। अब दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि दीवार कंडम होने से कोई भी हादसा हो सकता है। मंदिर सभा प्रशासनिक अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो अन्य दीवार भी कभी भी गिर सकती हैं। विदित हो कि 6 सितंबर को हुई बारिश के कारण हाली की हवेली, कुम्हार मोहल्ला में मस्जिद आठ मरला काॅलोनी में भी इसी दिन एक मकान गिर गया था।
नगर निगम के ईओ राहुल पूनिया का कहना है कि दीवार गिरने से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी मौके पर जाकर देखा जाएगा।