हैदराबादी रामलीला मंचन 22 से
झूम-झूम नाचते गाते चले हनुमान भक्त
दशहरा आयोजन की तैयारियों पर विमर्श
झूम-झूमनाचे रे लांगोरिया मतवाला संकट हरने गए संकट मोचन हनुमान समेत अन्य भक्ति गीतों पर नाचते गाते और एक दूसरे पर लाल गुलाल डाल भक्त वीर हनुमान के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शाम ढलने के साथ शहर की सड़कों, काॅलोनियों और बाजारों से निकली शोभायात्राओं से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रविवार को पवन पुत्र हनुमान सभा श्री अंजनी पुत्र हनुमान सभा समेत अन्य धार्मिक संस्थाओं की ओर से हनुमान जी की शोभायात्राएं निकाली गई। श्री अंजनी पुत्र हनुमान सभा की ओर से शोभायात्रा जाटल रोड स्थित श्री शिव मंदिर से शुरू हुई और आठ मरला चौक, श्री सनातन धर्म मंदिर माडल टाउन, राम लाल चौक असंध रोड ओवर ब्रिज, लालबत्ती चौक से जीटी रोड के रास्ते होते हुए तहसील कैंप पहुंची। शोभायात्राओं में हनुमान, श्रीराम सीता, शंकर पार्वती गणेश जी की झांकियां शामिल की गई। रास्तों में चौक चौराहों पर शोभा यात्राओं का स्वागत किया गया। कई जगहों पर अन्य धार्मिक संस्थाओं ने भी जलपान प्रसाद वितरित किए।
पानीपत | श्रीराम दशहरा कमेटी की ओर से बैठक कर दशहरा आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई और कमेटी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों एंबुलेंस दशहरा स्थल पर उपलब्ध होने की घोषणा की। बरसत रोड पर नूरवाला के पास स्थित एक मैरिज पैलेस में रविवार को कमेटी प्रधान भीम सचदेवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। महासचिव सुभाष गुलाटी ने कहा कि महावीर स्वरूप अपना पंजीकरण श्रीराम धर्मशाला नूरवाला में करवाएं। एक महावीर स्वरूप के साथ 10 भक्तजन ही घेरे में प्रवेश कर सकेंगे। प्रवक्ता भूषण मदान ने बताया कि रावण परिवार के पुतलों का दहन 6:01 बजे होगा। इस अवसर पर सुशील चोपड़ा, जुगल आहूजा, हरबंस आनंद, गोरधन दास, राजेंद्र ग्रोवर, राधेश्याम ग्रोवर, सुनील थम्मन, सोमनाथ मदान जयभगवान मौजूद रहे।
पानीपत . हैदराबादीरामलीला ड्रामेटिक क्लब की बैठक को संबोधित करते प्रधान बसंत लाल रामदेव।
पानीपत| श्रीहैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक सभा सनौली रोड की ओर से रामलीला का मंचन वार्ड-7 स्थित श्री सनातन धर्म सभा श्रीराम मंदिर में 22 सितंबर से शुरू होगा।
पत्रकारों से बात करते हुए सनौली रोड स्थित सभा कार्यालय में प्रधान बसंत लाल रामदे