कृत्रिम अंग के लिए 115 का पंजीकरण
पानीपत . शिविरमें विकलांग बच्चे की जांच करते डाॅक्टर।
भास्कर न्यूज | पानीपत
विकलांगविकास संस्था और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तहसील कैंप स्थित लालो भाई गुरुद्वारा में प्रदेशस्तरीय पंजीकरण कैंप का आयोजन किया। इसमें प्रदेशभर से आए विकलांगों ने ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कानों की मशीन वाकर स्टीक के लिए 115 विकलांगों ने पंजीकरण कराया। 2 नवंबर को सभी विकलांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे।
विकलांग संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रिंकू वर्मा ने बताया कि कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद विकलांग भाई-बहनों की सहायता करना है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के अधिकारी पुरुषोत्तम रिकवरी ने कहा कि विकलांगों को सभी कृत्रिम अंग अच्छी क्वालिटी के दिए जाएंगे। विकलांग सहारा समिति के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा है कि कैंप के माध्यम से सभी जरूरतमंद को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग मिल रहा है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डाॅ. देवेंद्र नरुला, महिला अध्यक्ष अनीता मलिक, मंजूपुरी, सचिव राजेंद्र तनेजा, सुनील वर्मा, विजय खोखर, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, रामसिंह, मीडिया प्रभारी बलदेव मल्होत्रा, डाॅ. जगदीश आहुजा उपस्थित रहे।