श्रीसनातन धर्म संगठन ने बांटा राशन
पानीपत| श्रीसनातनधर्म संगठन ने नर सेवा, नारायण सेवा के तहत 625 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया। श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर, महावीर दल वार्ड-9 में राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता डाॅ. स्वामी दिव्यानंद ‘भिक्षु’ मंदिर की अध्यक्ष 108 कांता देवी ने की।
कार्यक्रम में समाज सेवी प्रदीप चौधरी, वेद मित्तल, लक्ष्मी बजाज, ओमप्रकाश कटारिया सियाराम गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। संगठन अध्यक्ष सूरज पहलवान, डाॅ. महेंद्र शर्मा, पं. वेद प्रकाश शर्मा चंद्रभान वर्मा ने संत-महापुरुषों अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर हरभगवान नारंग वेद बांगा, वीरेंद्र शाह, रामनारायण रावल, केसी नागपाल, वीसी शर्मा, वेद कमल, युधिष्ठिर शर्मा डाॅ. रमेश चुघ भी मौजूद रहे।