पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमओ ने कहा, इबाेला बीमारी सिर्फ अफवाह, डरें नहीं

सीएमओ ने कहा, इबाेला बीमारी सिर्फ अफवाह, डरें नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। पश्चिमी अफ्रीका में महामारी का रूप ले चुकी इबोला बीमारी के पानीपत में फैलने की बात पूरी तरह से अफवाह है। सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने कहा है कि पानीपत के लोग डरें नहीं। किसी शरारती तत्व ने यह अफवाह फैलाई है।

बता दें कि वॉट्सएप पर किसी ने देवी मंदिर के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक छात्र की इबोला से मौत अफवाह फैला दी। इसकी सूचना एसपी बी सतीश बालन के पास पहुंची तो उन्होंने सीएमओ से इस बारे में पूछा। उन्होंने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया।

इस बीमारी से शरीर में नसों से खून बाहर आना शुरू हो जाता है। यह रोग संक्रमित खून और मल के सीधे संपर्क में आने से, पसीने आैर लार से यह फैलता है। उल्टी-दस्त, बुखार, सिरदर्द, ब्लीडिंग, आंखें लाल होना और गले में कफ प्रमुख लक्षण हैं। इसके लक्षण सामने आने में 21 दिनों का समय लगता है।