पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सनातन संस्कृति उत्थान प्रचार में रामलीला देती है योगदान : हंस

सनातन संस्कृति उत्थान प्रचार में रामलीला देती है योगदान : हंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | स्वामीहंस देवाचार्य ने कहा कि सनातन संस्कृति के उत्थान प्रचार में रामलीला समारोह विशेष योगदान देता है। भगवान श्रीराम की पूजा उनके चित्र के माध्यम से की जाती है।

स्वामी हंस देवाचार्य ने श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा की ओर से आयोजित ध्वजारोहण समारोह में श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम मंदिर की अध्यक्ष कांता देवी, आचार्य रामानंद स्वामी धर्मदेव ने की। ध्वजारोहण से पूर्व भगवान श्रीराम स्वरूप योगेश शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप ईशू शर्मा, सीता स्वरूप मोहित सोढी, भरत स्वरूप सागर, हनुमत स्वरूप तुषार पाहवा समेत सभी 21 दिवसीय व्रतधारी सेवकों ने वेदमंत्रों के साथ हवन-यज्ञ में आहुति डाली। प्रधान परमवीर धींगड़ा ने अतिथितियों का स्वागत किया। युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर को दैनिक रामलीला आईबी सीसे स्कूल में शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक होगी। इसी दिन विष्णु अवतार की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 23 को सीता स्वयंवर शोभायात्रा, 24 को श्रीराम बारात 30 को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर लोकेश नांगरू, सुरेंद्र रेवड़ी, रोहिता रेवड़ी, विपिन चुघ, शिव दयाल शर्मा, जगदीश धींगड़ा, भीम सेतिया, जगदीश शर्मा, अशोक नारंग, सुरेश दुर्गा, मनोहर मिगलानी, एनडी चावला, यशपाल शर्मा, कालू बजाज, अरुण मिगलानी, दीपक मल्होत्रा, रामलाल, महेंद्र बजाज, राजू चावला, दर्शन बवेजा, गोविंद, दीपक, राजू सैनी, दर्शन नागपाल, सोनू शर्मा, जगत राजपाल, भारत, गजेंद्र सलूजा, नंद मुठरेजा, सूरज, डाॅ. सुरेंद्र टुटेजा, महेंद्र शर्मा, नरेश, रमेश लक्ष्मी मिगलानी मौजूद रहे।

पानीपत . आचार्यरामानंद हंसदेव को स्मृति चिह्न् भेंट करते पार्षद रोहिता रेवड़ी लाकेश नागरू।