- Hindi News
- बैनर पोस्टर और रैली के लिए जिले में जगह निर्धारित
बैनर-पोस्टर और रैली के लिए जिले में जगह निर्धारित
विधानसभाचुनाव में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए जनसभा, पोस्टर, बैनर होर्डिंग आदि लगाने के स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अजित बालाजी जोशी ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत इसराना नई अनाज मंडी, राजकीय काॅलेज के मैदान, मतलौडा अनाज मंडी, उरलाना कलां रामलीला ग्राउंड, अलुपुर गणतान पाना चौंक, धर्मगढ़ पंचायत घर का मैदान जनसभा के लिए निश्चित किए गए हैं।
इसके अलावा पोस्टर, बैनर होर्डिंग्स आदि के लिए भी जगह दी गई है। समालखा में भापरा स्टेडियम समालखा, नई अनाज मंडी, स्टेडियम बापौली और अनाज मंडी बापौली में जनसभा आयोजित की जा सकेगी।