- Hindi News
- ढांडा के कार्यक्रम में बड़े नेता पहुंचे, स्थानीय नेताओं का रहा अभाव
ढांडा के कार्यक्रम में बड़े नेता पहुंचे, स्थानीय नेताओं का रहा अभाव
पानीपतग्रामीण सीट से भाजपा के प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को बरसत रोड पर कार्यालय खोला। प्रदेश के प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ और सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक ढांडा के समर्थन में कार्यक्रम में शामिल हुए। अच्छी खासी भीड़ भी थी, लेकिन स्थानीय नेता नहीं थे।
शहर सीट से दो बार चुनाव लड़ने वाले संजय भाटिया, ग्रामीण से टिकट मांगने वाले सुरेंद्र अहलावत के साथ ही ग्रामीण प्रभावित वार्डों के भाजपा पार्षद कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए। वार्ड-4 से सीमा पाहवा के पति राजू तेलवाला, वार्ड-3 के पार्षद हरीश शर्मा, वार्ड-12 के पार्षद सतीश सैनी और वार्ड-24 के पार्षद दुष्यंत भट्ट नहीं पहुंचे। हालांकि इस पर महिपाल ढांडा ने कहा कि सभी साथ जाएंगे।
बरसतरोड पर डेढ़ घंटे लगा जाम
प्रदेशके प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि ढांडा के पास पैसों की कमी नहीं। इसलिए इन्हें जिताओ ताकि जब यह मंत्री बनेंगे तो भ्रष्टाचार नहीं, काम करेंगे। इससे पूर्व जब ढांडा बोलने लगे तो पीछे दूसरी माइक संभाले किसी ने कह दिया कि ढांडा जीतने पर डिप्टी सीएम बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान भीड़ के कारण करीब डेढ़ घंटे तक बरसत रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा और प्रमोद विज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।