पानीपत के अर्श को वोटर्स चॉइस अवॉर्ड
पानीपत| पानीपतका अर्श शाह दिलबागी अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए गूगल साइंस फेयर अवॉर्ड में \\\"वोटर्स चॉइस अवॉर्ड\\\' जीतने में सफल रहे। थर्मल निवासी अर्श साइंस फेयर में चुने गए पहले एशियाई हैं। पैरालिसिस पीड़ितों के लिए खास \\\"टॉक\\\' तकनीक बनाने के लिए अर्श का चयन हुआ था। तकनीक का इस्तेमाल कर सांस के जरिए बोलना संभव है। इसका लाभ दुनिया के करीब 10 करोड़ लोगों को मिलेगा। अर्श ने 90 देशों के हजारों दावेदारों को पछाड़कर यह मुकाम पाया। अंतिम दौड़ में उसके सामने फ्रांस, रूस, अमेरिका, यूक्रेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के 17 प्रतिभागी थे। अर्श को 10 हजार अमेरिकी डॉलर (6.09 लाख रु.) नकद मिले। -पुलआउटभी पढ़िये
अर्शडीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। उसकी मां रितु दिलबागी वहां प्रिंसिपल हैं। युवाओं में विज्ञान संबंधी खोज को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने वर्ष 2011 में गूगल साइंस फेयर अवॉर्ड शुरू किया था।