पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो रक्षक आचार्य आजाद को नंगा कर पीटा, घसीटकर ले गई पुलिस

गो रक्षक आचार्य आजाद को नंगा कर पीटा, घसीटकर ले गई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरक्षकों पर पशु ले जाने वाले व्यक्ति से लूट का मामला दर्ज करने के विरोध में जाम लगा रहे गो रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य आजाद, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र भाटिया सहित कई समर्थकों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आचार्य आजाद को पुलिस जीटी रोड स्थित लालबत्ती से ऑटो में पैरों के नीचे दबाकर लाई और सड़क पर घसीटते हुए अर्धनग्न हालत में पिटाई की।

घटना दोपहर 2 बजे की है। लूट के आरोप में गिरफ्तार किए गो रक्षकों को पुलिस कोर्ट ले जाने लगी तो आजाद आर्य, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र भाटिया, एक आरोपी की मां समर्थकों ने जीटी रोड जाम कर दिया। -शेषपेज 11 पर





पुलिस पर कार्रवाई की मांग

पुलिस आरोपियों को दूसरे गेट से कोर्ट ले गई। इसके बाद डीएसपी जितेंद्र गहलावत सदर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जाम लगाए बैठे आचार्य आजाद अन्य पर लाठीचार्ज कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और सिटी थाने ले गए। भाजपा नेता रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जींद से गो रक्षा दल संरक्षक आचार्य धर्मदेव भी देर रात तक थाने में डटे थे। वे सभी की चिकित्सा जांच कराकर पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।