विरोधी दल के नेता झूठ बोलते हैं: जागलान
विरोधी दल के नेता झूठ बोलते हैं: जागलान
पानीपत | पानीपतग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी खुशीराम जागलान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की कोई हवा नहीं है, जो लोग हवा की बात कर रहे हैं चुनाव परिणाम के बाद वह भी हवा हो जाएंगे। टिकट मिलने के बाद जागलान आज पानीपत पहुंचे। सिवाह में जागलान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से काफिला आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की तीसरी बार भी सरकार बनेगी, क्योंकि सिर्फ कांग्रेस ने हरियाणा में विकास कराया है। जागलान ने कहा कि विरोधी दल के नेता झूठ बोलते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी वर्गों के लिए समान काम किया है।