- Hindi News
- विवाद को सुलझा रहे हवालदार को थप्पड़ मारा
विवाद को सुलझा रहे हवालदार को थप्पड़ मारा
पानीपत /मतलौडा| गांवबाल जाटान के दो पक्षों के आपसी झगड़े के मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थाना मतलौडा में तैनात हवलदार रोहताश को थप्पड़ मार दिया। एएसआई फतेह सिंह के मुताबिक सतपाल सतबीर का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दो पक्षों ने मतलौडा पुलिस को शिकायत दे रखी थी। मामले की जांच कर रहे एचसी रोहताश ने दोनों पार्टियों को थाने में बुलाकर बीच बचाव कर रहे थे। इसी बीच दोनों पार्टियों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बंद कर दिया। आरोप है कि सतबीर के भाई राजबीर ने हवलदार रोहताश को गाली देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने हवलदार को पीटने के आरोप में राजबीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।