पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल कर्मचारियों पर हमला, 10 पर केस

टोल कर्मचारियों पर हमला, 10 पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | डाहरगांव के टोल प्लाजा पर कर्मचारियों पर हमला करने वाले प्रवीण सहित 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि बुधवार को रात 10 बजे प्रवीण अपनी कार से डाहर की ओर जा रहा था। टोल पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने टोल मांगा तो प्रवीण से कहासुनी हो गई। प्रवीण ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाकर कर्मचारियों पर डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए थे।