पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमुनानगर के एसआई के लिए अम्बाला में 1 लाख ले रहा था दलाल

यमुनानगर के एसआई के लिए अम्बाला में 1 लाख ले रहा था दलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | स्टेटविजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस के दलाल हरविंद्र सिंह पिंकी को एक लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथ काबू किया है। पकड़े जाने के तुरंत बाद ही दलाल ने यह कबूल किया कि उसने यमुनानगर सीआईए-2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार के कहने पर एक लाख रुपए लिए हैं।

इसी आधार पर विजिलेंस ने पिंकी के साथ एसआई नरेश कुमार के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। नरेश कुमार अंडरग्राउंड हो गया। पिंकी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

नरवाना| विजिलेंसने हरियाणा उद्योग विकास निगम के एक्सईएन अशोक भल्ला को गुरुवार शाम को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। भल्ला पानीपत निवासी हैं। सिरसा के कोटली गांव निवासी ठेकेदार ओमकार ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले निगम में सबमर्सिबल लगाया था। जिसका 5.75 लाख रुपए बिल बकाया था। बिल पास करने की एवज में आरोपी दस फीसदी हिस्सा मांग रहा था। आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।



मैनेजर ने बिल पास करने की एवज में उनसे 60 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत फतेहाबाद इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा को दी।

विजिलेंस इंस्पेक्टर ने ओंकार को रिश्वत की राशि के नोट हस्ताक्षर पावडर लगा कर दे दिए। योजना के अनुसार गुरुवार को आेंकार को यह रिश्वत राशि एचएसडीआईसी मैनेजर को देने को कही। ओंकार 60 हजार रुपए की राशि लेकर नरवाना कार्यालय में पहुंचा और सीनियर मैनेजर अशोक भल्ला को यह राशि थमा दी। इशारे मिलते ही इंस्पेक्टर के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय विजिलेंस टीम ने कार्यालय में दबिश देकर मैनेजर को दबोच लिया। तलाशी लिए जाने पर मैनेजर के कब्जे से रिश्वत की 60 हजार रुपए की राशि बरामद हो गई। हाथ धुलवाने पर पानी का रंग लाल हो गया। इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि रिश्वतखोर सीनियर मैनेजर अशोक भल्ला को 60 हजार रुपए की रिश्वत राशि सहित गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक चोरी के मामले में मांगी 4 लाख की घूस

शहरके सेठी इनक्लेव के हाउस नंबर 48 में रहने वाले जसपाल सिंह उर्फ बिट्टू ने बुधवार को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय पर शिकायत दी थी। उसने बताया कि 21 नवम्बर 2014 को यमुनानगर सीआईए-2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने उसके खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज किया था। बाद में उसे छोड़ने के लिए दस ल