पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला स्पेशल ट्रेन से टकराया सांड, 35 मिनिट रुकी रही ट्रेन

महिला स्पेशल ट्रेन से टकराया सांड, 35 मिनिट रुकी रही ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसे पानीपत आने वाली महिला स्पेशल ट्रेन से दिवाना रेलवे स्टेशन के पास एक सांड टकरा गया। टक्कर लगते ही सांड की मौत हो गई, लेकिन गाड़ी के इंजन पहियों में सांड के शरीर के कई हिस्से फंस गए। इससे ट्रेन करीब 35 मिनिट तक मौके पर खड़ी रही। शताब्दी पैसेंजर ट्रेन को भी पीछे रोकना पड़ा। घटना गुरुवार शाम की है। महिला स्पेशल पैसेंजर समालखा से चलकर जैसे ही दिवाना के पास पहुंची तो लाइन पार कर रहा सांड उसकी चपेट में गया।

पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची यात्री सोनिया, रिंकी रिया ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि सांड के शरीर के हिस्से ट्रेन में फंस गए। लाइन से सांड के शव को हटाने इंजन से शरीर के हिस्से निकालने में करीब 35 मिनिट लग गया।