पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने कार्यालयों में जांचा अटेंडेंस रजिस्टर

डीसी ने कार्यालयों में जांचा अटेंडेंस रजिस्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | तहसीलदारपूनम बब्बर ने गुरुवार को स्थानीय सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी के साथ-साथ मूवमेंट रजिस्टर चेक किया। कई कार्यालयों में कर्मचारी तो कई में अधिकारी ड्यूटी पर नहीं मिले। तहसीलदार ने कहा कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। जिस पर आगामी कार्रवाई उनके द्वारा ही की जाएगी।

एसडीएम के आदेश पर गुरुवार सुबह तहसीलदार पूनम बब्बर ने नगरपालिका कार्यालय से निरीक्षण की शुरूआत की। वहां पर दो कर्मचारी के छुट्टी पर होने सचिव पानीपत का कार्यभार के चलते वहां पर जाने की बात कही गई। इसके बाद वो बिजली कार्यालय पहुंचीं। वहां पर भी कर्मचारियों के फील्ड में जाने की बात कह दी गई।

तहसीलदार को नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का तो हाल ही बेहाल मिला। तहसीलदार ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को कहीं भी जाने से पहले मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री कर जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जहां मूवमेंट रजिस्टर नहीं है, वहां भी लगाने के आदेश दिए गए हैं।