ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
अम्बाला-दिल्लीरेलमार्ग पर शहर के राजनगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। अम्बाला से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन के ड्राइवर ने वॉकी टॉकी के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को संदेश भेज राजनगर फाटक के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। जीआरपी एएसआई राजकुमार ने बताया कि महिला ने काले लाल रंग के छापे वाली साड़ी पहन रखी थी। महिला के दाहिने हाथ पर ओम छपा हुआ है।